Breaking News

सांवरी राम मिलन एवं राम सुग्रीव मित्रता प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और भव्य मंचन किया

Spread the love

बिसौली। आदर्श रामलीला कमेटी दिसौली गंज के तत्वावधान में शुक्रवार की रात्रि सांवरी राम मिलन एवं राम सुग्रीव मित्रता प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और भव्य मंचन किया गया। मंच पर राम की भूमिका रामानंद तिवारी, सांवरी की पुरन, सुग्रीव की गिरीश गुप्ता तथा हनुमान की भूमिका शिवनेश राठौर ने निभाई। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय, प्रभावशाली संवादों और भक्ति भाव से दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन के दौरान कलाकारों के संवादों और चौपाइयों ने वातावरण को भक्ति से सराबोर कर दिया। सांवरी (पुरन) हे प्रभु आपके दर्शन पाकर आज मेरे जीवन का सार्थक हो गया, अब मुझे कोई भय नहीं। राम (रामानंद तिवारी): भय का नाश तो वहाँ होता है, जहाँ श्रद्धा और प्रेम का वास होता है। सुग्रीव (गिरीश गुप्ता) प्रभु मैं आपका दास हूँ, अब जीवन का हर क्षण आपकी सेवा में अर्पित है। हनुमान (शिवनेश राठौर): जहाँ-जहाँ श्रीराम हैं, वहाँ दास हनुमान सदैव तत्पर रहेगा। सांवरी राम मिलन और राम सुग्रीव मित्रता का प्रसंग दर्शकों के हृदय को भक्ति, प्रेम और समर्पण के रस से भर गया। पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …