Breaking News

69वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न*

Spread the love

*69वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न*
बिसौली-मदन लाल इंटर कालेज बिसौली के खेल मैदान पर तीन दिन से चल रही 69 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। जिले भर से आए 500 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गन्ना सोसाइटी के जिला चेयरमैन ठाकुर रामवीर सिंह ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्णेय जी,भाजपा नेता अजय पाराशरी जी व डीआईओएस लाल जी यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया।
मुख्य अतिथि रामवीर सिंह ने कहा खिलाड़ी शिक्षा के साथ साथ खेल के क्षेत्र में जनपद का मण्डल ओर प्रदेश में जीतकर नाम रोशन करें।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा खिलाड़ी अनुशासन में रहकर मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद का नाम रोशन करें।
मदन लाल इंटर कालेज बिसौली के संगीत शिक्षक सेवा निवृत्त सैनिक फौजी अफजाल खान और भावना रानी के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। संयोजक प्रधानाचार्य करतार सिंह व सह संयोजक प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा,डॉ अमलेश गुप्ता ने आगंतुक प्रधानाचार्य, शिक्षक व खिलाड़ियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज आसफपुर के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक राम शरण वैध इंटर कालेज मई के प्रबन्धक अखिलेश पाराशरी प्रधानाचार्य आलोक पाठक जी प्रधानाचार्य,राजेन्द्र सिंह,डॉ घनश्याम दास,रतींद्र कुमार पूर्व प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा,अतुल गुप्ता,रश्मि गुप्ता,राजीव शर्मा नवल किशोर शर्मा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,संदीप भारती,प्रधानाचार्य अब्दुल शकूर साहब रजनीश पटेल योगेंद दीक्षित,सुजीत कुमार,राजेश कुमार,क्रीडा सचिव अजय पटेल अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी रामदास सिंह यादव,ईश दत्त यादव,सुधाकर शर्मा,प्रधान लिपिक सुमित पाठक,मनोज गंगवार,मनोज कुमार सिंह,मोहर सिंह,बृजेश यादव,जयवीर यादव,अभय सिंह,सुधीर यादव,नीरज चौहान,महावीर प्रसाद,विपलव भारती,उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व उद्धबोधन जिला क्रीड़ा सह सचिव ओमवीर यादव ने किया।
*मदन लाल इंटर कालेज बिसौली ओवर आल चैम्पियन*
सीनियर बालक वर्ग में 187 अंक प्राप्त कर मदन लाल इंटर कालेज बिसौली ओवर आल चैम्पियन व 97 अंक प्राप्त कर श्रीकृष्ण इंटर कालेज बदायूँ उप विजेता रहा।
सीनियर बालिका वर्ग में 192 अंक प्राप्त कर केदार नाथ महिला इंटर कालेज बदायूँ चैम्पियन 120 अंक प्राप्त कर राजाराम इंटर कालेज बदायूँ उप विजेता रहा।
जूनियर वर्ग में मदन लाल इंटर कालेज विजेता व श्रीकृष्ण इंटर कालेज बदायू उप विजेता रहा।
सीनियर वर्ग में मदन लाल इंटर कालेज बिसौली के आलम अली नदीम अहमद व कुँवर रुकुम सिंह इंटर कालेज बदायूँ के भूपाल सिंह व्यक्तिगत चैम्पियन बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कालेज बदायूँ की छात्रा चैम्पियन,जूनियर वर्ग में दीपक कुमार मदन लाल इंटर कालेज चैम्पियन रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!