Breaking News

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक निजी अस्पताल किया सील

Spread the love

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक निजी अस्पताल किया सील
आसफपुर ( बिसौली ) – हाल ही में मुख्य मंत्री पोर्टल पर शिकायत पर बदायूं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य टीम में स्थानीय गांव द्वंद पुर में स्थित एक निजी अस्पताल को सील कर दिया ।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह विधिक कार्यवाही जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर की गई ।
गांव द्वंदपुर स्थित भारत हॉस्पिटल का संचालन मोहम्मद हैदर व हनीफ के रहे थे ।
यह विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी सहित पुलिस प्रशासन डॉक्टरों की टीम ने की ।
इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , छत्र पाल , डॉक्टर हिमांशु कुमार ,समद अली , विकास भारती आदि मौजूद रहे ।
इस विधिक कार्यवाही के चलते स्थानीय निजी अस्पताल संचालकों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गैस सिलेंडर चोरी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का सिलेंडर बरामद

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने दहगवां के बागवाला तिराहे से पकड़ा, आरोपी को भेजा जेल …