Breaking News

पंडाल जय श्रीराम के उद्घोषों से गूंज उठा

Spread the love

बिसौली। आदर्श रामलीला कमेटी दिसौली गंज के मंच पर सोमवार की रात्रि लक्ष्मण शक्ति एवं अंगद-रावण संवाद का संजीव और भावनाओं से ओत-प्रोत मंचन किया गया। मंचन के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोषों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। इस अवसर पर राम की भूमिका रामानंद तिवारी, लक्ष्मण की अन्नू सिंह, मेघनाथ की ओमवीर सिंह, रावण की संजीव सिंह, तथा हनुमान की भूमिका ब्रह्मपाल सिंह ने निभाई। कलाकारों के सशक्त संवाद, भावपूर्ण अभिनय और मंच सज्जा ने दर्शकों को रामयुग का जीवंत अनुभव कराया। रामलीला मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा इस तरह की लीलाएँ समाज में भक्ति, मर्यादा और संस्कारों की भावना को मजबूत करती हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छेड़छाड़ के दोषी को पांच वर्ष का कठोर कारावास

Spread the loveबदायूं। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद …