Breaking News

श्री श्री 1008 विदेहनदिनी शरण जी महाराज सोई आश्रम की असीम कृपा से आगामी सात दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ

Spread the love

बिसौली। श्री श्री 1008 विदेहनदिनी शरण जी महाराज सोई आश्रम की असीम कृपा से आगामी सात दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन महन्त फूलबाबा के निर्देशन में आयोजन मंडल द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतना (मध्यप्रदेश) से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित राधेश्याम महाराज जी कर रहे हैं। यज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व आचार्य महाराज ने पुण्य वचन संस्कार संपन्न कर मंडप प्रवेश कराया। शाम के समय मंगला आरती के पश्चात श्रीराम कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कथा स्थली पर भक्तिरस का अद्भुत वातावरण बना हुआ है। पूरे आयोजन स्थल पर जय श्रीराम और हनुमान जी महाराज की जय के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा। इस पावन अवसर पर यजमानों के रूप में भगवान सिंह चौहान व पूनम कुमारी चौहान, मनोज कुमार शर्मा व सुनीता देवी, अशोक कुमार सिंह व ममता चौधरी, विनय कुमार मिश्रा व लक्ष्मी देवी, पप्पू शर्मा व रीमा शर्मा, पुष्कर सिंह, इन्दु सिंह, भोलानाथ पथिक (विनोद), सीता पांडेय, विनोद पचौरी, जेई मनोज यादव, एड. मनोज शंखधार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगणों ने भाग लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!