Breaking News

बाजारों, कोचिंग, भीड़भाड़ वाली जगहों पर पहुंचकर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया

Spread the love

बिसौली। मिशन शक्ति दीदी अभियान फेज 5.0 के तहत कोतवाली क्षेत्र में महिला सुरक्षा विशेष दल ने बाजारों, कोचिंग, भीड़भाड़ वाली जगहों पर पहुंचकर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया। महिला टीम ने रविवार को बालिकाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बताया कि शोहदों या किसी अनजान व्यक्ति के परेशान किए जाने पर तुरंत 1090, 1076, 181, 112 नंबर डायल करके पुलिस को जानकारी दें। इन नंबरों पर जानकारी देने पर तुरंत पुलिस सहायता के लिए पहुंचेगी। इस दौरान टीम ने नगर के चौराहों एवं कोचिंग सेंटरों के आसपास बिना कारण घूम रहे युवकों से पूछताछ कर उन्हें चेतावनी देते हुए नाम व पता नोट किया और हिदायत देकर छोड़ दिया। इस दौरान महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर, महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका, महिला कांस्टेबल पूनम आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …