Breaking News

उसहैत के पूर्व चेयरमैन श्रीराम कश्यप के नाती सोनू की बुखार से मौत

Spread the love

उसहैत के पूर्व चेयरमैन श्रीराम कश्यप के नाती सोनू की बुखार से मौत-पूर्व आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पीड़ित परिवार के घर पर पहुंच कर म्रतक के परिजनो को सांत्वना दी शनिवार की रात पूर्व अध्यक्ष श्री राम कश्यप के नाती 20वर्षीय सोनू को तेज बुखार आया पीएचसी पर ले गये चिकित्सक नहीं मिलने के कारण परिजन कस्बे में ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गये परन्तु फायदा नहीं हुआ वहीं चिकित्सक ने बदायूं ले जाने की सलाह दी पूर्व चेयरमैन अपने बुखार पीड़ित नाती को बुलेरो गाड़ी से जिला अस्पताल ले गये जहां चिकितसको म्रत घोषित कर दिया वहीं परिजनो ने पीएम कराने से इंकार कर दिया बगैर पीएम कराये म्रतक सोनू के शव को घर पर लाया गया बुखार से आकस्मिक सोनू की हुई मौत से नगर में हड़कंप मच गया पूर्व चेयरमैन श्रीराम के नाती सोनू की बुखार से हुई आकस्मिक मौत की खबर सुनकर शोक की लहर दौड़ पड़ी है वहीं आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी म्रतक सोनू के घर पहुंच गये उन्होंने परिजनो को सांत्वना दी परिजनो को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है म्रतक सोनू अपने छह भाईयों मे चौथे नंबर का था मां शीला का रो-रो कर बुरा हाल है परिजनो ने भुंडी गंगा घाट पर महेश गुप्ता, चेयरमैन गौरव गुप्ता,शिक्षक सुनील कुमार,अनिल गुप्ता,चित्रभान गुप्ता, केशव भारद्वाज, शिवशंकर, डालचंद सहित सैकड़ो लोगो की मौजूदगी गमगीन माहौल मेंअंतिम संस्कार किया हैं वहीं भाजपा नेता महेश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन श्रीराम कश्यप ने पूर्व आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप से पीएचसी पर रात्रिकालीन चिकित्सक को तैनात कराने की मांग की जिस फर सांसद ने कहा हरसंभव मदद की जायेगी वहीं चिकित्सक की तैनाती करवाने की भी बात कही है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!