Breaking News

एंटी रोमियो टीम द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया

Spread the love

बिसौली। मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया के विद्यालय में एंटी रोमियो टीम द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, शासन की योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उन्होंने वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, यूपी डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन नंबरों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। इस दौरान महिला कांस्टेबल पूनम उपस्थित रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …