Breaking News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एनएसएस ने निकाली राष्ट्रीय एकता संकल्प रैली

Spread the love

*सरदार पटेल की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एनएसएस ने निकाली राष्ट्रीय एकता संकल्प रैली*

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा राष्ट्रीय एकता संकल्प पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नारे लगाकर देश में सद्भाव और आपसी भाईचारे के बल पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।
पदयात्रा का नेतृत्व प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, समारोहक डॉ रविन्द्र सिंह यादव एवं डॉ जुनैद आलम ने किया। रैली आवास विकास कॉलोनी से आरंभ होकर वीरांगना चौक से गौरी शंकर मंदिर तक पहुंची और वहीं से वापस महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। छात्र छात्राओं ने मार्ग में ‘राष्ट्रीय एकता’ और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के नारे लगाते हुए जनता को साम्प्रदायिक सौहार्द और देशभक्ति का संदेश दिया। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन दर्शन, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि दृढ़ निश्चय, रणनीतिक सोच और राष्ट्रीय एकीकरण के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध सरदार पटेल के जीवन से हमें नेतृत्व, एकता, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से यह भी पता चलता है कि धैर्य, सादगी और न्याय के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी चुनौतियों पर काबू पाया जा सकता है। डॉ रविन्द्र सिंह यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने साबित किया कि एक मजबूत और दृढ़ नेतृत्व ही विविधता के बावजूद भी राष्ट्र को एकजुट कर सकता है, जैसा उन्होंने भारत को एकीकृत करने में किया।
इस अवसर पर डॉ हुकुम सिंह, डॉ संजीव राठौर,डॉ सचिन कुमार, डॉ प्रेमचन्द, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ सरिता यादव,डॉ प्रियंका सिंह आदि उपस्थित थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वनबेहटा शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुना

Spread the loveबिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के ग्राम वनबेहटा स्थित शिव मंदिर …

error: Content is protected !!