Breaking News

बदायूं डायट में जिला स्तरीय द्वितीय त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न।

Spread the love

बदायूं डायट में जिला स्तरीय द्वितीय त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न।

बदायूं । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद के 137 न्याय पंचायत के 685 शिक्षक संकुल हेतु शिक्षक – शिक्षा योजना के अन्तर्गत जनपद के समस्त शिक्षक संकुल सदस्यों की द्वितीय त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में शामिल आज प्रथम सत्र में ब्लॉक जगत, कादरचौक, वजीरगंज के शिक्षक संकुल सदस्यों को डॉ अमित शर्मा (प्रभारी सेवारत विभाग) प्रवक्ता, डायट- बदायूं ने अपने सम्बोधन में अक्टूबर माह की शिक्षक संकुल बैठक के एजेंडा में पांच मुख्य बिंदुओ पर व सैद्धांतिक , वैचारिक व्यवहार , इको क्लब नोटिफिकेशन आनलाइन, खाद्यान्न कब तक का, कन्वर्जन कास्ट कब तक की, आईसीटी लैब स्थापित है कि नहीं, दीक्षा ऐप पर क्युआर कोड के माध्यम से पढ़ाना, निपुण प्लस एप के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय, प्रत्येक छात्र प्रत्येक माह आकलन करना, उद्गम पोर्टल, पत्रिका- मेरी उड़ान आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। दिलीप कुमार डायट प्रवक्ता ने प्री-प्राइमरी की क्लास प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इसके लिए कुछ अध्यापक नियुक्त किए जाते हैं। इनका रजिस्टर हैड मास्टर अपने पास रखें। सुधा मिश्रा एसआरजी ने टैबलेट को संचालित करें, नैट परीक्षा और निपुण आकलन शीघ्र होने वाला है, शिक्षक संदर्शिका, पाठ योजना, शिक्षण योजना, प्रिंट रिच मटेरियल, शिक्षण अधिगम सामग्री, डीबीटी पोर्टल, प्रेरणा पोर्टल इसमें स्टूडेंट आईडी और न्यू रजिस्ट्रेशन करना आदि, यू डाइस पोर्टल इसमें स्टूडेंट प्रोफाइल, टीचर प्रोफाइल, स्कूल प्रोफाइल, यूको क्लब, निपुण लक्ष्य एप, पियर बाला एप, दीक्षा एप रीड एलांग एप, एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तक कक्षा एक से तीन तक सारंगी, वीणा, गणित मेला, संतूर आदि से अपडेट रहना बहुत जरूरी है न्यू निपुण एप में मुद्राएं, प्राथमिक स्तर पर मैथ किट, उच्च प्राथमिक स्तर पर मैथ और साइंस किट का प्रयोग , चौदह रजिस्टर पहले से ही आनलाइन हैं, डायरी भी आनलाइन हो रही है। अन्य जनपदों में उपस्थिति पहले से ही चल रही है। कालांश के अनुरूप शिक्षण कार्य करना आदि पर विस्तार से जानकारी दी। जसवीर सिंह एसआरजी ने बिल्डाथान का रजिस्ट्रेशन, टीम बनना, थीम, वीडियो व फोटो अपलोड करना, इको क्लब का गठन विद्यालय में किया गया है कि नहीं, रिमांइडर आ रहा है कि नहीं, नोटिफिकेशन नहीं किया क्या? कार्य की प्रक्रिया को सीखिए, टीचिंग मटेरियल एवं दक्षताएं के बारे में पूर्ण जानकारी रखना, रेडीनेस संदर्शिका, चहक किट, डीसीएफ/ गूगल फॉर्म, विभिन्न गतिविधियों, अकादमिक, एनएमएमएस इंस्पायर अवार्ड, विद्याज्ञान परीक्षा, नवोदय विद्यालय प्रवेश, नवाचार, उद्गम पोर्टल आदि पर विचार विमर्श किया। पीयूष कुमार ने शिक्षक संकुल एजेंडा का साकार रूप देना, आंगनबाड़ी केंद्र को संचालित कराना, बालवाटिका के बच्चों को गतिविधियों द्वारा सिखाना आदि पर विचार व्यक्त किए। इस बैठक में अफजाल अहमद, शैलेन्द्र सिंह अंजुम खान, कामिनी रानी सहित 51 एआरपी एवं जमीर अहमद, नाहिद फराह अंसारी, राजेश कुमार राजू, सपना, जाकिर अली खान, अल्पेश कुमार वैश्य, मोहम्मद नवेद, सुभाष कुमार सागर, परमानंद, निहाल उद्दीन, परमवीर दीवला, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, विवेक द्विवेदी, देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार जौहरी, रामवीर सिंह यादव, मोहम्मद अनीस अहमद खान, करूणेश, मोहम्मद असहाब, मोहम्मद तारिक, शाहंशाह वली, अशोक जहीर अहमद, नीरज, अब्दुल खालिक, सहित सैकड़ों शिक्षक संकुल सदस्यों ने बैठक में प्रतिभाग किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!