Breaking News

वेदभानु आर्य बोले — पत्रकारिता आज जान जोखिम में डालना है

Spread the love

वेदभानु आर्य बोले — पत्रकारिता आज जान जोखिम में डालना है

म्याऊं में आईरा द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित, दो दर्जन पत्रकार हुए सम्मानित

म्याऊं (संवाददाता):
आल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) तहसील दातागंज इकाई की ओर से म्याऊं में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ व सक्रिय पत्रकारों को अंगवस्त्र, शाल, माला और प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता का अहम स्थान है। पत्रकार समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने का कार्य करते हैं, इसलिए उनका सम्मान सभी को करना चाहिए।

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव आईरा, ‘अमर प्रभात’ के संपादक वेदभानु आर्य ने कहा कि “आज के दौर में जनहित पत्रकारिता करना जान जोखिम में डालना है।” उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, लेकिन पत्रकारों पर बढ़ते हमले चिंता का विषय हैं। सरकार को उनकी सुरक्षा हेतु कठोर कानून बनाने चाहिए।

समारोह में ब्लॉक प्रमुख के.सी. शाक्य, प्रदेश महासचिव अवरार अहमद, जिलाध्यक्ष ठा. वेदपाल सिंह व जिला प्रभारी ठा. नरेंद्र सिंह सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …