Breaking News

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र बना सहारा, बिखरते परिवारों को जोड़ा एक डोर में

Spread the love

बदायूं। संवाददाता।
बदायूं पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण बल्कि सामाजिक समरसता की दिशा में भी सराहनीय कार्य कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से आपसी कलह और मतभेद से जूझ रहे परिवारों को एक डोर में जोड़ने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में परामर्श केंद्र के काउंसलर श्री एस.डी. शर्मा, उपनिरीक्षक माया देवी, महिला हेड कांस्टेबल कुमुद तथा महिला कांस्टेबल डोली सहित संबंधित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

परामर्श केंद्र में कुल 17 पारिवारिक प्रकरणों (फाइलों) पर सुनवाई की गई, जिनमें से 12 मामलों की काउंसलिंग की गई, 02 मामलों में समझौता हो गया, 02 फाइलें निरस्त की गईं तथा शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित की गई। सभी पक्षों को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनकी समस्याओं के समाधान पर विचार किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखना और पारिवारिक विवादों को बातचीत से सुलझाना है ताकि छोटे-छोटे मतभेद परिवार टूटने का कारण न बनें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कावण यात्रा मार्ग पर पहले दिन अतिक्रमणकारियों को दी तीन दिन की मोहलत, सड़क किनारे से स्वयं हटा लें कब्जा*

Spread the love* उझानी:- कावण यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व नगर पालिका परिषद के द्वारा …

error: Content is protected !!