Breaking News

शाहजहांपुर के कांट में लगी स्मार्ट चौपाल: स्मार्ट मीटर से जुड़ी शंकाओं का समाधान एक ही मंच पर

Spread the love

शाहजहांपुर के कांट में लगी स्मार्ट चौपाल: स्मार्ट मीटर से जुड़ी शंकाओं का समाधान एक ही मंच पर

शाहजहांपुर (संवाददाता: काजल मिश्रा)
कांट के रामलीला ग्राउंड में मंगलवार को मध्यांचल वन इंफ्रा द्वारा आयोजित स्मार्ट चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपभोक्ताओं ने स्वयं किया। इस दौरान उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से संबंधित सभी शंकाओं का समाधान एक ही मंच पर किया गया।

कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे, इसके द्वारा बिजली उपयोग में आत्मनिर्भरता, और राज्य तथा देश के विकास में इसके योगदान के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, उपभोक्ताओं ने UPPCL स्मार्ट ऐप के उपयोग और स्मार्ट मीटर के सही तरीके से इस्तेमाल की भी जानकारी प्राप्त की।

मध्यांचल वन इंफ्रा के जोन हेड राजीव रंजन सिंह ने कहा, “स्मार्ट मीटर समय की मांग है। हमारा लक्ष्य है कि जल्द ही हर घर में स्मार्ट मीटर इंस्टॉल हो। यह योजना न केवल बिजली वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाएगी, बल्कि बिजली चोरी जैसी समस्याओं को भी समाप्त करेगी।”

डीटी मीटरिंग जोन हेड संदीप शर्मा ने कहा, “स्मार्ट चौपाल एक सराहनीय पहल है। इससे स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की भ्रांतियां दूर हो रही हैं। कार्यकम में 400 से अधिक उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनका समाधान एक ही मंच पर किया गया।”

कार्यक्रम में शामिल कांट के उपभोक्ता प्रदीप वर्मा ने कहा, “मुझे पहले डर था कि स्मार्ट मीटर के बाद मेरा बिजली बिल बढ़ जाएगा। लेकिन यहां ऐप पर लॉगिन कराकर मुझे दिखाया गया कि मेरी खपत के अनुसार बिल ही आ रहा है।”
वहीं, विनीत प्रजापति ने कहा, “मुझे भी बिल से संबंधित शंकाएं थीं, जिनका समाधान यहां मिल गया। ऐसे सहायता केंद्र उपभोक्ताओं के लिए बहुत जरूरी हैं।”

इस अवसर पर कांट रामलीला समिति के अध्यक्ष राम मुरारी मिश्र, राजेश शर्मा, पार्षद लाल जी राठौर, सर्कल इंचार्ज अमित राज समेत सैकड़ों उपभोक्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट चौपाल क्या है?
स्मार्ट चौपाल मध्यांचल वन इंफ्रा की एक पहल है, जिसमें बिजली विभाग के अधिकारी, स्मार्ट मीटर इंस्टॉल करने वाली कंपनी के कर्मचारी और उपभोक्ता एक ही मंच पर संवाद करते हैं। यहां


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!