Breaking News

जोगीपुरा : गुरू नानक जयंती पर संगत में भक्ति और उमंग का माहौल

Spread the love

जोगीपुरा : गुरू नानक जयंती पर संगत में भक्ति और उमंग का माहौल

जोगीपुरा (संवाददाता)।
सतगुरु नानक परगटिया, मिटी धुंध जग चानंण होआ — गुरु नानक जयंती के अवसर पर आज सुबह से ही गुरुद्वारा जोगीपुरा में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड पाठ साहिब जी के संपन्न होने के साथ हुई। इसके बाद गुरुद्वारा लोटनपुरा की संगत द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।

कीर्तन दरबार में भाई हरदीप सिंह (लुधियाना) ने कीर्तन की हाजिरी भरी, वहीं भाई इंद्रजीत सिंह खालसा ने कथा-विचार प्रस्तुत किए। ज्ञानी कुलदीप सिंह और जसप्रीत सिंह सागर ने शबद कीर्तन कर संगत को अरदास के माध्यम से गुरु पर्व की बधाई दी।

इस अवसर पर संगत ने गुरु महाराज का लंगर भव्य रूप से छका, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। गुरुद्वारा जोगीपुरा प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री प्रतिपाल सिंह दुआ ने संगत को गुरु पर्व की बधाई दी और गुरु नानक देव जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आवाहन किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशोक खुराना का विशेष योगदान रहा। समापन के समय सभी संगत ने एक-दूसरे को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दीं और भक्ति के साथ दिन का समापन हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!