—
खनन अधिकारी ने आसफपुर में पकड़े दो अवैध ट्रक, दोनों सीज
औचक निरीक्षण में बिना दस्तावेजों के चल रहे वाहन पाए गए
आसफपुर (बदायूं)। औचक निरीक्षण के दौरान खनन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित दो ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। दोनों ट्रक बिना आवश्यक दस्तावेजों के चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार खनन अधिकारी ने बुधवार को आसफपुर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान ट्रक नंबर आरजे-05 जीसी-0700 और एचआर-58 डी-9127 को रोककर जांच की गई।
जब चालकों से खनन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर अधिकारियों ने दोनों वाहनों को सीज कर विधिक कार्यवाही शुरू की।
अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और बिना परमिट के बालू-गिट्टी ढोने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब बिना वैध अनुमति के चलने वाले ट्रक व ट्रैक्टरों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आसफपुर-बिसौली मार्ग पर लंबे समय से ईंट और खनन सामग्री से भरे ट्रक-ट्रैक्टर धड़ल्ले से चल रहे थे। एक साथ दो ट्रकों के सीज होने से अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।
—
🟠 (दानवीर सिंह | संवाददाता, आसफपुर)
Budaun Amarprabhat