Breaking News

पशु प्रेमी से मारपीट प्रकरण में जीआरपी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Spread the love

पशु प्रेमी से मारपीट प्रकरण में जीआरपी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

संवाददाता, उझानी (बदायूं), 8 नवम्बर।
नगर के मोहल्ला श्रीनारायण गंज निवासी पशु प्रेमी प्रखर अग्रवाल पुत्र नीरज अग्रवाल के साथ 4 नवम्बर की रात उझानी रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी चौकी इंचार्ज उमेश कुमार यादव द्वारा मारपीट किए जाने का मामला गरमा गया था। प्रखर ने इसकी शिकायत एसपी जीआरपी मुरादाबाद, रेलवे मंत्रालय व कोतवाली उझानी को लिखित व ट्वीट के माध्यम से की थी।

मामले की जांच सीओ मुरादाबाद ने कर रिपोर्ट एसपी जीआरपी को सौंपी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाने के बाद एसपी रेलवे मुरादाबाद ने चौकी इंचार्ज उमेश कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!