Breaking News

साइकिल से टकराई बाइक, दंपती गंभीर घायल

Spread the love

साइकिल से टकराई बाइक, दंपती गंभीर घायल

उझानी (बदायूं)। थाना उझानी क्षेत्र के हजरतगंज गांव के पास शनिवार की सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब सामने से आ रही साइकिल अचानक बाइक से टकरा गई।

टक्कर लगते ही बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उझानी सीएचसी पहुंचाया।

सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपती की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा …