Breaking News

बदायूँ में पुलिसकर्मियों के लिए योग शिविर का आयोजन

Spread the love

बदायूँ, 08 नवंबर 2025: वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज पुलिस लाइन, बदायूँ के पुलिस परेड ग्राउंड में ग्रीन हर्बल हेल्थ योजना के अंतर्गत विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक तंदुरुस्ती बनाए रखने के साथ तनावमुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर योगाचार्य श्री हरेन्द्र आर्य और आचार्य श्री गिरधारी लाल ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम के माध्यम से उपस्थित कर्मियों को स्वास्थ्य व मानसिक संतुलन बनाए रखने की तकनीकें सिखाईं।

इस मौके पर डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी वामा सारथी नीलम, आरटीसी के समस्त आईटीआई/पीटीआई प्रशिक्षु, रिक्रूट आरक्षी एवं पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने इस तरह के शिविर को कर्मचारियों के कल्याण एवं सशक्त स्वास्थ्य कार्यक्रम का हिस्सा बताया, ताकि वे बेहतर मानसिक एवं शारीरिक क्षमता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह कर सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …