Breaking News

बिसौली में बिजली विभाग के मेगा कैंप में चार लाख 20 हजार रुपए की वसूली

Spread the love

बिसौली में बिजली विभाग के मेगा कैंप में चार लाख 20 हजार रुपए की वसूली

बिसौली, 08 नवंबर 2025: विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय पर आयोजित बिजली विभाग के मेगा कैंप में शनिवार को चार लाख बीस हजार रुपए के राजस्व की वसूली की गई। कैंप में आए उपभोक्ताओं के 41 बिलों का निस्तारण किया गया।

अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में सात उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदल दिए गए। वहीं, बार-बार नोटिस देने के बावजूद बिजली बिल जमा न करने वाले 55 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बिसौली, अमित कुमार, उपखंड अधिकारी आसफपुर, सौरभ सैनी, जेई मो. मियां कुरैशी, दिलीप सिंह, गौरव सक्सेना, उमेश, नवीन, मोहसिन, जितेंद्र, अयाजउद्दीन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बिजली विभाग ने इस पहल को उपभोक्ताओं के बिल निस्तारण और समय पर राजस्व वसूली सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!