Breaking News

शिवपाल यादव ने इंदिरा जल सेतु पर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया

Spread the love

लखनऊ। राजधानी के चिनहट स्थित इंदिरा जल सेतु पर चल रहे चार दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले का आज तीसरा दिन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह से ही दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सभी ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। मेले के परिसर में धार्मिक भजन-कीर्तन, कथा प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर नेता जी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदेशभर के नामी पहलवानों ने मुकाबलों में दमखम दिखाया, जबकि दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल सिंह यादव ने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि दंगल जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताएं हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जो आज भी समाज को जोड़ने का कार्य कर रही हैं।

मेले के संस्थापक पूर्व विधायक राजेंद्र यादव और अध्यक्ष सुरेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता, श्रद्धालु और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मेला क्षेत्र में सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान और सेवा शिविर भी आयोजित किए गए।

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर यह मेला न केवल धार्मिक आस्था, बल्कि लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है।

(संवाददाता: लखनऊ)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …