Breaking News

दामाद पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, तफ्तीश में बेटी जीवित निकली

Spread the love

बॉयफ्रेंड से की शादी, ग्वालियर में रह रही थी युवती — मां ने लगाया था दहेज हत्या का आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दामाद और ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या और लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जब जांच की, तो हकीकत सामने आते ही सब हैरान रह गए — जिस बेटी की हत्या का आरोप लगाया गया था, वो तो जिंदा निकली और अपने प्रेमी के साथ ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में रह रही थी।

मामला सादात थाना क्षेत्र के बरहपार भोजूराय गांव का है। 3 अक्टूबर को राजवंती देवी पत्नी स्व. रामजी दास ने तहरीर देकर कहा था कि उसकी बेटी रूचि को ससुरालवालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया और मारकर लाश गायब कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति राजेंद्र, सास कमली देवी, ससुर फूलचंद, देवर मुन्ना, ननद रेनू और आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

जांच के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। गहन तफ्तीश के बाद पता चला कि कथित मृतका रूचि तो जिंदा है और ग्वालियर में अपने बॉयफ्रेंड से शादी करके रह रही है। सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह सीओ रामकृष्ण तिवारी ने टीम के साथ बरेहता पुल से रूचि को सकुशल बरामद किया।

पूछताछ में रूचि ने बताया कि उसके घरवालों ने उसकी शादी जबरन करा दी थी, जबकि वह स्कूल के समय से एक अन्य युवक से प्रेम करती थी। शादी के बाद वह स्वेच्छा से प्रेमी के साथ चली गई थी।

उधर, ससुराल पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली, जिन्हें अब तक हत्या के आरोप झेलने पड़े थे। पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल जांच के लिए भेजा और मामले की पुनः जांच शुरू कर दी है।

सीओ रामकृष्ण तिवारी ने कहा, “विवाहिता जीवित बरामद हो गई है, आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।”

(संवाददाता : लखनऊ)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …