पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले आज प्रचार का आख़िरी दिन है। सभी दलों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार में चार चुनावी रैलियाँ करेंगे।
सीएम योगी का चुनावी दौरा आज सिकटी, नरपतगंज, छातापुर और बिस्फी में तय है। इन जनसभाओं में वे भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे।
राज्य की राजनीति में दूसरे चरण को लेकर उत्साह चरम पर है। मतदाता अब अपने-अपने प्रत्याशियों का आंकलन कर रहे हैं। उधर, विपक्षी दलों ने भी आज के दिन कई बड़े रोड शो और नुक्कड़ सभाओं की योजना बनाई है।
11 नवंबर को होगा दूसरे चरण का मतदान, जिसके तहत राज्य की कई अहम सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनावी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है और सभी दलों ने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है।
Budaun Amarprabhat