Breaking News

शुभविवाह समारोहों में समाजसेवी ममता शाक्य हुईं शामिल, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Spread the love


बिल्सी/बेहटा गुसाईं। समाजसेवा और जनकल्याण कार्यों में सक्रिय ममता शाक्य ने शनिवार को दो शुभ विवाह समारोहों में सम्मिलित होकर वर–वधू को स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया।

पहले, ग्राम बेहटा गुसाईं स्थित डी.आर. पैलेस में आयोजित समारोह में उन्होंने श्री नेत्र पाल शाक्य जी की प्रिय सुपुत्री के शुभविवाह अवसर पर पहुंचकर मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़े के उज्ज्वल भविष्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।

इसके उपरांत, ममता शाक्य नगर बिल्सी के अजीत ग्रैंडयोर में आयोजित आचार्य संजीव रूप जी के प्रिय सुपुत्र के शुभविवाह समारोह में सम्मिलित हुईं। यहां भी उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए वर-वधू को स्नेहिल शुभकामनाएं दीं।

समारोहों में उपस्थित गणमान्यजनों ने ममता शाक्य के सामाजिक योगदान और उनकी सादगी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर समाजसेवियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ जाती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!