Breaking News

गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला से मारपीट, थाने पहुंचकर दी तहरीर

Spread the love

कादरचौक। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुर्खा में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाना कादरचौक पहुंचकर लिखित शिकायत दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता शांति पत्नी राजेश निवासी ग्राम सुर्खा ने तहरीर में बताया कि घटना 8 नवंबर की शाम करीब 7 बजे की है। आरोप है कि गांव के ही नीरज, अर्जुन, करण और अनिल पुत्रगण हुकुम सिंह शराब के नशे में किसी बात को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले की तहरीर प्राप्त कर जांच प्रारंभ कर दी है।

📍 संवाददाता – अमर प्रभात शिव प्रताप सिंह कादरचौक


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना की आशंका

Spread the loveआसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात के …

error: Content is protected !!