Breaking News

देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, अब शादी से इंकार — ससुर और देवर पर रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

बदायूं, 9 नवंबर। जनपद के कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म और शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देवर और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति की कुछ समय पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने आश्वासन दिया था कि उसकी शादी उसी के देवर से करा दी जाएगी। इसी भरोसे के चलते देवर ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला का आरोप है कि जब उसके नाम पर आई मुआवजा राशि खाते में पहुंची, तो ससुर महेन्द्र ने पांच लाख रुपये हड़प लिए और अब देवर रूपेश ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

पीड़िता ने थाने पहुंचकर देवर रूपेश और ससुर महेन्द्र के खिलाफ लिखित तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📍 संवाददाता – अमर प्रभात प्रतिनिधि, शिव प्रताप सिंह कादर चौक बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!