

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। आज रविवार को 23 एडिशनल एसपी (ASP) के ट्रांसफर किए हैं। यह कदम राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत और कुशल बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
अधिकारी सूत्रों के अनुसार, इन ट्रांसफरों में वरिष्ठता, कार्य प्रदर्शन और जिले की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फैसला किया गया है। ट्रांसफर की सूची में अलग-अलग जिलों के ASP शामिल हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब नए क्षेत्रों में होगी।
पुलिस विभाग का कहना है कि यह कदम जनता के प्रति बेहतर सेवा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक था।
Budaun Amarprabhat