Breaking News

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, रिश्तेदारी में जा रहे थे समारोह में शामिल होने

Spread the love

बदायूं। जिले में शनिवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना सहसवान-बिसौली मार्ग पर स्थित सुल्तानपुर गांव के पास की है, जहां उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में अजय कुमार (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता धर्मेंद्र वाल्मीकि (47 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों किसी रिश्तेदारी में गोदभराई की रस्म में शामिल होने के लिए जा रहे थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …