Breaking News

ककराला में शुरू हुआ मतदाता सूची सत्यापन अभियान, बीएलओ कर रहे घर-घर सर्वे

Spread the love

अमर प्रभात, ककराला। विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत ककराला क्षेत्र में मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य तेजी पकड़ चुका है। यह अभियान 4 नवंबर से आरंभ हुआ है, जिसके अंतर्गत निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।

रविवार को भाग संख्या 335 के बीएलओ जमीर अहमद ने पूर्व चेयरमैन महबूब अहमद सकलैनी को उनके परिवार के मतदाता गणना प्रपत्र सौंपे। इसी क्रम में वार्ड सभासद शहजादा रिजवान को भी उनके परिवार के सदस्यों के गणना प्रपत्र प्रदान किए गए।

ककराला क्षेत्र में भाग संख्या 334 से लेकर 363 तक कुल 30 बूथों पर यह कार्य जारी है। बीएलओ घर-घर पहुंचकर नागरिकों से आवश्यक विवरण भरवा रहे हैं ताकि मतदाता सूची को सही और अद्यतन रूप में तैयार किया जा सके।

जमीर अहमद ने लोगों से अपील की कि वे इस सर्वे अभियान में पूरा सहयोग दें और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। सहयोग करने वालों में डॉ. असलम खान, वाहिद सर, जगदीश यादव, मास्टर खालिद नईम, कफील अहमद, अब्दुल खालिक, फारूख खान सहित अन्य लोगों का नाम उल्लेखनीय है।

(अमर प्रभात संवाददाता)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!