अमर प्रभात, बदायूं/कादरचौक।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व एटा सांसद एवं कैबिनेट मंत्री माननीय राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया का शनिवार को बदायूं के भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार वर्मा, महामंत्री जगदीश चंद्र लोधी, नीरज कुमार राजपूत, जिला संरक्षक अनार सिंह राजपूत, हेतराम राजपूत, डॉ. पुरुषोत्तम सिंह, शिव प्रताप सिंह राजपूत, दीनानाथ राजपूत, नरेंद्र सिंह लोधी एवं छत्रपाल सिंह लोधी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्टी कार्यालय पर पहुंचे राजू भैया का जोरदार स्वागत फूलमालाओं और जयघोष के साथ किया गया। इसके बाद वे संगठन के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार वर्मा के आवास ग्राम दबरई पहुंचे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोधी समाज के प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान संगठन को और मजबूत करने के विषय में विस्तार से चर्चा हुई तथा आगामी रणनीति पर सुझाव भी दिए गए। राजू भैया ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकता बनाए रखने और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने “जय हिंद, जय भारत” के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
(अमर प्रभात प्रतिनिधि – शिव प्रताप सिंह, संवाददाता कादरचौक)
Budaun Amarprabhat