वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइंस नीरज कुमार ने मय पुलिस बल और ए.ए.एस. चेक टीम के साथ अपने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना और जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करना रहा।
पुलिस टीम ने क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले चौराहों, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजारों, बस/ऑटो स्टैंड, सार्वजनिक परिवहन स्थलों और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष चेकिंग की।
इसके साथ ही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होटलों और गेस्ट हाउसों की आकस्मिक तलाशी ली गई और उनके रजिस्टरों की जांच की गई ताकि बाहरी या संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों व मोटरसाइकिलों की गहन जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई।
पुलिस टीम ने पैदल गश्त और मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण और नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने का प्रयास किया।
चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पूर्ण सहयोग दिया, जिसके लिए पुलिस बल ने उनका आभार व्यक्त किया।
थाना सिविल लाइंस बदायूं पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे नियमित चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।
– अमर प्रभात प्रतिनिधि
Budaun Amarprabhat