Breaking News

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया थाना वजीरगंज व बिसौली का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Spread the love

आज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कुमार कठेरिया ने थाना वजीरगंज तथा बिसौली का निरीक्षण कर दोनों थानों में विवेचकों की अर्दली रूम बैठक आयोजित की।

बैठक में सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए तथा कार्य की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इसके उपरांत एएसपी ग्रामीण ने मय पुलिस बल अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से वजीरगंज क्षेत्र के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त व चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा पुलिस बल को सतर्क रहकर अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

– अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …