Breaking News

पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Spread the love

बदायूं (कादरचौक)। विकासखंड कादरचौक क्षेत्र के कादरगंज रोड पर कादरचौक गांव के निकट बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, जनपद कासगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम तासी निवासी 23 वर्षीय अतुल पुत्र राजेंद्र अपने 14 वर्षीय छोटे भाई पंकज के साथ बाइक से कादरचौक से अपने घर जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे जब वह कादरगंज रोड स्थित कादरचौक गांव के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत दोनों को कादरचौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अतुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज का उपचार जारी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

– अमर प्रभात प्रतिनिधि, संवाददाता कादरचौक


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार …

error: Content is protected !!