Breaking News

साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई — पीड़ित को 99,999 रुपये की पूर्ण धनराशि वापस दिलाई गई

Spread the love

जनपद बदायूं में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूं द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

घटना विवरण :
दिनांक 29.10.2025 को पीड़ित राम कुमार सिंह पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी कस्बा व थाना उसहैत, जनपद बदायूं के साथ ₹99,999/- की साइबर ठगी की गई थी। पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम थाना बदायूं में तत्काल शिकायत (संख्या: 33110250150744) दर्ज कराई गई।

थाना साइबर क्राइम बदायूं की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी धनराशि बैंक खातों में होल्ड/फ्रीज कराई। तत्पश्चात बैंक प्रक्रिया पूर्ण कर पीड़ित के खाते में ₹99,999/- की पूर्ण राशि आज दिनांक 11.11.2025 को वापस करा दी गई।

टीम के सदस्य :

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन – थाना साइबर क्राइम, जनपद बदायूं

प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह – जनपदीय साइबर सैल, जनपद बदायूं

साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानियां :

🔹 लोन एवं गेम एप के जाल में न फँसें।
🔹 पैसे के लालच में अपना बैंक खाता या सिम कार्ड किसी को न दें।
🔹 किसी अनजान व्यक्ति द्वारा बताए गए एप को डाउनलोड न करें — साइबर अपराधी व्हाट्सएप स्क्रीन शेयरिंग एप से आपका फोन एक्सेस कर सकते हैं।
🔹 गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च न करें। हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ही नंबर प्राप्त करें।
🔹 सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट या वीडियो कॉल स्वीकार न करें — साइबर अपराधी ब्लैकमेल कर सकते हैं।
🔹 किसी भी विज्ञापन या ऑफर पर क्लिक करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचें।
🔹 किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

सहायता हेतु संपर्क करें :

यदि आप साइबर ठगी का शिकार हों तो तुरंत —
📞 1930 नंबर पर कॉल करें
🌐 या शिकायत दर्ज करें : www.cybercrime.gov.in

– अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एनएसएस शिविर का समापन सड़क सुरक्षा दिवस के साथ

Spread the loveस्वयंसेवियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए किया जागरूक …

error: Content is protected !!