Breaking News

बिसौली में नशा मुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बिसौली। सिद्व बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में तम्बाकू और नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान के प्रति sensitise करना था।

कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने नशे के खतरनाक परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा शरीर के प्रत्येक अंग को प्रभावित करता है और कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण है। उन्होंने नशे के वैश्विक प्रभावों और भारत में पहुँचने वाले मार्गों जैसे गोल्डन ट्राइंगल और गोल्डन क्रिसेंट का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे यह मार्ग युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं।

नीरज चौहान ने नशे के व्यक्तिगत, सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विपलव भारती, रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा, नितिन मिश्रा, प्रसुनिका शर्मा, नेहा शर्मा, मंयक पाठक सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं के वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी ने तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन से की मुलाकात

Spread the loveबदायूं। बदायूं के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फखरे अहमद शोबी ने हैदराबाद पहुँचकर तेलंगाना …

error: Content is protected !!