Breaking News

बदायूँ पुलिस ने सड़क सुरक्षा पर गोष्ठी आयोजित की

Spread the love

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में “ZERO FATALITY DISTRICT (ZFD) – Road Safety Action Plan” के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को कम करना और जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।

गोष्ठी में डीजी परिपत्र क्रमांक-42/2025 के अनुसार कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर समग्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों की जिम्मेदारी, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, नशे में वाहन न चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। ZERO FATALITY का लक्ष्य तभी संभव है जब जनता और पुलिस मिलकर इसे एक जनआंदोलन के रूप में अपनाएं। हर दुर्घटना के पीछे किसी का घर उजड़ता है। हमारा संकल्प है कि बदायूँ को शून्य मृत्यु जिला बनाएं।”

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात और सभी थाना प्रभारी एवं अन्य कर्मियों ने भाग लिया।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!