Breaking News

ब्लूमिंग डेल स्कूल के छात्र समित गुप्ता का एमबीबीएस में चयन

Spread the love

दातागंज। ब्लूमिंग डेल स्कूल के मेधावी छात्र समित गुप्ता का एमबीबीएस में चयन हो गया है। यह सूचना विद्यालय को मिलते ही अध्यापक-अध्यापिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने बताया कि दातागंज कस्बे के सटे गाँव पापड़ हमजापुर निवासी दीपक गुप्ता का पुत्र समित गुप्ता शुरू से ही मेधावी रहा है। अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई कर उसने अपना लक्ष्य हासिल किया। उसकी मेहनत का परिणाम यह रहा कि उसका चयन पेसिफिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, उदयपुर में हुआ।

विद्यालय परिवार की ओर से होनहार छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। परिवार के सदस्यों ने विद्यालय पहुंचकर सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया और पढ़ाई-लिखाई की तहेदिल से प्रशंसा की।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!