Breaking News

तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समारोहपूर्वक समापन

Spread the love

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का आज समारोहपूर्वक समापन हुआ। समापन के अवसर पर रोवर-रेंजर की प्रत्येक टोली ने टेंट, टावर, गेट, झांकी आदि का प्रदर्शन किया और बिना बर्तन के भोजन तैयार कर सभी को परोसा। इसके साथ ही प्रत्येक टोली ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि भारतीय स्काउट गाइड संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने की, जबकि संचालन जिला ट्रेनिंग कमिश्नर असरार अहमद ने किया।

मुख्य अतिथि सक्सेना ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी सहज भाव से जीवन यापन करते हुए देश और समाज की सेवा करना रोवर्स-रेंजर्स का मूल कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि एक ईमानदार व्यक्ति ही सच्चा देशभक्त हो सकता है।

कार्यक्रम में विजेता टोलियों की घोषणा भी की गई। रोवर्स क्रू में प्रथम स्थान महाराणा प्रताप टोली को, द्वितीय स्थान महात्मा गांधी टोली को मिला। बेस्ट रोवर राजू कुमार बने। आदर्श रोवर्स क्रू में सुभाष चंद्र बोस टोली प्रथम, भगत सिंह टोली द्वितीय और गरुड़ टोली तीसरे स्थान पर रहीं। बेस्ट रोवर सुमित यादव घोषित हुए। रेंजर्स प्रगति दल में रानी लक्ष्मीबाई टोली प्रथम, कमल टोली द्वितीय और गुलाब टोली तृतीय रही। सर्वश्रेष्ठ रेंजर इसरा हसन रहे। एकता रेंजर दल में प्रगति टोली ने प्रथम स्थान, रानी लक्ष्मीबाई टोली द्वितीय और नाइट क्वीन टोली तीसरे स्थान पर रही। इस दल में वैष्णवी साहू को बेस्ट रेंजर घोषित किया गया।

रोवर लीडर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं डॉ प्रेमचन्द चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि महेश चंद्र सक्सेना एवं प्रशिक्षक असरार अहमद को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका डॉ रविन्द्र सिंह यादव, डॉ संजीव राठौर, डॉ सरिता गौतम, डॉ सारिका शर्मा, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ हुकुम सिंह, डॉ ज्योति बिश्नोई एवं डॉ संजय कुमार ने निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और राष्ट्रगान के साथ तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर का सफल समापन हुआ।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!