Breaking News

जनपद स्तरीय युवा उत्सव विज्ञान मेला 2025 का आयोजन

Spread the love


बदायूं। युवा कल्याण विभाग बदायूं के तत्वाधान में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज प्रांगण में आज जनपद स्तरीय युवा उत्सव विज्ञान मेला 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक सदर बदायूं महेश चंद गुप्ता रहे।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कविता लेखन, कहानी लेखन, डिक्लेमेशन, पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता परिणाम:

डिक्लेमेशन: प्रथम वशिष्ठ पाल, द्वितीय स्मृति, तृतीय आसिफा

पेंटिंग: प्रथम ज्योति सोलंकी, द्वितीय तैयबा

कहानी लेखन: प्रथम अलफिजा, द्वितीय सेजल

कविता लेखन: प्रथम मंजरुल फातिमा, द्वितीय आरती श्रीवास्तव

विज्ञान मेला: प्रथम लक्ष्यपाल एस के इंटर कॉलेज, द्वितीय योगेश

लोकगीत (समूह): प्रथम राजाराम इंटर कॉलेज, द्वितीय नगरपालिका इंटर कॉलेज, तृतीय केदारनाथ कन्या इंटर कॉलेज

लोक नृत्य (समूह): प्रथम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, द्वितीय केदारनाथ इंटर कॉलेज, तृतीय राजाराम इंटर कॉलेज

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक, बदायूं ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य, युवा कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक राहुल चौबे, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रंजीत सिंह, कांति प्रसाद, मनोज कुमार, अनुज और विकास शर्मा भी उपस्थित रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!