Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ावा देना था।

कक्षा 6 से 8 के लिए विषय “मेरा शहर, मेरा गौरव” तथा कक्षा 9 से 12 के लिए “एंटी-बुलिंग अवेयरनेस” रखा गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक स्लोगन और रंगीन पोस्टरों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिन्दवी तोमर, काव्या वार्ष्णेय, योग्यता वार्ष्णेय और सोम्या वार्ष्णेय ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर आराध्या वार्ष्णेय, हर्षिता शर्मा, राविया सिराज और आर्या सोलंकी रहे, जबकि तृतीय स्थान आराध्या गौड़, मनाली सरकार, अनन्या माहेश्वरी और आशिता वार्ष्णेय ने हासिल किया।

डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में सामाजिक चेतना और सकारात्मक सोच विकसित करती हैं। इस अवसर पर प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाया रक्तदान शिविर

Spread the love25 लोगों ने किया रक्तदान, जिला अस्पताल परिसर में हुआ वृक्षारोपण संवाददाता : …

error: Content is protected !!