Breaking News

जेपी जैन स्कूल में आयोजित धार्मिक शिविर में गठन हुआ युवा एवं महिला प्रकोष्ठ

Spread the love

बिल्सी। नगर के जेपी जैन स्कूल में बुधवार को आयोजित धार्मिक शिविर में धर्म जागृति संस्थान के युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। यह कार्यक्रम आचार्य वसुनंदी महाराज के परम प्रभावक शिष्य उपाध्याय मुनिश्री प्रज्ञानंद महाराज के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला की अनुशंसा पर नगर के युवा प्रकोष्ठ की कमान आशीष जैन को सौंपी गई। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डब्बू जैन, कोषाध्यक्ष नीरज जैन, महामंत्री प्रशांत जैन, उपमहामंत्री निखिल जैन, मीडिया प्रभारी प्रीत कुमार जैन, उपाध्यक्ष ऋतिक जैन, दीपक जैन और लकी जैन बनाए गए। इसके साथ ही अनिल जैन सोनी, शरद कुमार जैन और मृगांक जैन को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया।

महिला प्रकोष्ठ में नगराध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ. आरती जैन को दी गई। उपाध्यक्ष पूजा जैन, महामंत्री स्वीटी जैन, उपमहामंत्री बबिता जैन, कोषाध्यक्ष इंदु जैन तथा सह-कोषाध्यक्ष निशा जैन बनाए गए।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मानस श्री ने शपथ दिलाई और संगठनात्मक कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी से जीव दया, परोपकार, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग, जरूरतमंदों को वस्त्र एवं कंबल वितरण तथा धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!