Breaking News

बदायूं। ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Spread the love

बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति’ विशेष अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर नगर के महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में बुधवार को आयोजित किया गया।

शिविर में जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से छवि वैश्य ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि किसी भी दशा में अपना शोषण न सहें और तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। इसके साथ ही टोल-फ्री नंबर 181, 1090, 1098 और 112 के बारे में भी जानकारी दी।

पीएलवी सपना सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने छात्राओं को टोल-फ्री नंबर 181 और 1930 के उपयोग की जानकारी देते हुए जागरूक रहकर अपने अधिकारों की रक्षा करने की अपील की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना, अंकित चौहान, नरेश चंद्र सक्सेना, अनीता सोमानी, कुटुमा देवी, सुमन वार्ष्णेय, नीरेश माहेश्वरी, माडवी माहेश्वरी, शिल्पी सिंह, दीक्षा ठाकुर और प्राची गोस्वामी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!