Breaking News

बिल्सी। सड़क हादसे में घायल युवक की दिल्ली में मौत

Spread the love

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी इलियास (30) की सड़क हादसे में इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में उनका साथी अकील गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार, इलियास अपने भाई की शादी की दावत देने रविवार को सहसवान बाइक से गए थे। लौटते समय सहसवान के निकट उनकी बाइक की टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालात गंभीर होने पर परिवार ने उन्हें दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान इलियास ने दम तोड़ दिया।

परिवार ने बताया कि इलियास के भाई अख्तर की बरात 22 नवंबर को थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगरिया गांव जानी थी। शादी की तैयारियों और दावतों के सिलसिले में इलियास लगातार दौड़-भाग कर रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पुलिस का बड़ा एक्शन: विभिन्न थानों से 15 वांछित/वारंटी और शांति भंग में 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की …