बिल्सी। तहसील के लोक सभागार में बुधवार को एसडीएम प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर शामिल हुए।
एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में एसआईआर का कार्य समय पर पूरा कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सुपरवाइजर्स को निर्देश दिए गए कि वे अपने अधीनस्थ बीएलओ के कार्य की नियमित निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि कोई मतदाता वंचित न रह जाए।
बैठक में चेतावनी दी गई कि जिन बीएलओ ने अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया है, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बीएलओ से घर-घर जाकर गणना प्रपत्र मतदाताओं को उपलब्ध कराकर अपडेट करने को कहा।
बैठक में तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, मोहित कुमार राठी, बीडीओ शैली गोविल, बीईओ गौतम प्रकाश, प्रदीप सक्सेना, सूरज भारती आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat