Breaking News

बलदेव धाम के पीठाधीश्वर ललितेश्वरानंद महाराज शामिल हुए बागेश्वर धाम की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में

Spread the love

अमर प्रभात प्रतिनिधि, बिल्सी
गुधनी स्थित बलदेव धाम बालाजी दरबार के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज ने अपनी दिव्य उपस्थिति से बागेश्वर धाम सरकार के पूज्य बाबा धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में सम्मिलित होकर भक्तों का हृदय आनंदित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 11 नवम्बर की रात्रि को महाराज श्री दर्जनों गाड़ियों के भक्तिमय काफिले के साथ बलदेव धाम से रवाना हुए। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

12 नवम्बर को यह पवित्र यात्रा पलवल के समीप पहुँची, जहाँ महाराज श्री ने धर्म, एकता और भक्ति का संदेश देते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को आलोकित किया।

आज 13 नवम्बर को यात्रा कोसी पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत की तैयारियाँ कीं। इस दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर महाराज श्री का अभिनंदन किया गया।

पूरी यात्रा में भक्तों के बीच श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संयोग देखने को मिल रहा है। भक्तों का कहना है कि यह यात्रा सनातन धर्म की एकता और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक बन गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!