Breaking News

जरीफपुर गढ़िया में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

Spread the love

संवाददाता : डॉ. राशिद अली खान, सहसवान (बदायूं)।
सहसवान क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जरीफपुर गढ़िया में न्याय पंचायत रसूलपुर बेला की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ संकुल शिक्षक इकबाल अहमद ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में इलमा (प्रा. वि. गढ़ौलिया पट्टी तासौल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में अर्जुन (प्रा. वि. जरीफपुर गढ़िया) विजेता रहे।
100 मीटर जूनियर स्तर पर शिवानी (बालिका वर्ग) और अखिलेश (बालक वर्ग, उ. प्रा. वि. जरीफपुर गढ़िया) ने प्रथम स्थान हासिल किया।

टीम खेलों में कबड्डी में जरीफपुर गढ़िया तथा खो-खो में रसूलपुर बेला की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय जरीफपुर गढ़िया का ओवरऑल प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।

विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर न्याय पंचायत नोडल अजीत सिंह, वरिष्ठ संकुल शिक्षक इकबाल अहमद, नरेश पाल सिंह, महावीर सिंह, अमित कुमार, अमित कुमार शर्मा, अतुल कुमार, पीयूष कुमार, हरिओम कुमार, विजय सिंह, प्रदीप चौहान, अर्जुन सिंह, मनीष कुमार, गौरव सक्सेना, विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!