Breaking News

बिल्सी: अंबियापुर ब्लॉक में नई सीडीपीओ राखी गुप्ता ने संभाला कार्यभार

Spread the love


बिल्सी। ब्लॉक अंबियापुर में नई सीडीपीओ के रूप में राखी गुप्ता ने हाल ही में कार्यभार संभाला। इससे पहले वह बरेली जनपद के क्यारा ब्लॉक में तैनात थीं।

राखी गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि बाल विकास विभाग के तहत संचालित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सुधार लाने के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाने की बात कही।

सीडीपीओ ने यह भी कहा कि बच्चों और माताओं को मिलने वाले पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा और जहां कमियां मिलेंगी, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे।

राखी गुप्ता ने कर्मचारियों से टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान किया ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। इस मौके पर कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!