Breaking News

बिल्सी: उधार का पैसा मांगना युवक को भारी पड़ा, लाठी-डंडों से हुई पिटाई

Spread the love

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी में बुधवार रात एक युवक की उधार के पैसे मांगने पर मारपीट कर दी गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित सुमित कुमार ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह गांव में शराब की दुकान के पास दुकान करता है। बीती रात कुछ गांव के लोग और बारात में आए लोग उसकी दुकान से सामान खरीदकर पैसे नहीं दिए। जब उसने पैसे मांगे तो आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और बाद में लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घायल सुमित का इलाज कराने के साथ-साथ घटना की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!