Breaking News

बिल्सी: एनए इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

Spread the love

बिल्सी। नगर स्थित एनए इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और उन्हें नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई।

बीके ऊषा ने कहा कि शराब शरीर को अंदर से खोखला कर देती है और मानसिक संतुलन बिगड़ता है। इसके कारण शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं और व्यक्ति एवं समाज दोनों के लिए हानिकारक है। बीके गीता ने चेतावनी दी कि नशा फेफड़ों को कमजोर करता है और टीबी, दमा जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है।

प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने कहा कि नशा समाज के पतन का कारण है और शिक्षित समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब युवा नशा मुक्त हों। ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा एलईडी टीवी के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव दिखाए गए, जिससे जागरूकता बढ़ी।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशा से दूर रहने की शपथ ली। इस अवसर पर बीके कुसुम, ऊषा, गीता दीक्षित, मुनालाल शाक्य, देवेंद्र कुमार, नीलेश कुमार सिंह, राजीव कुमार शर्मा, हेमेन्द्र पाल सिंह, मनोहर लाल, विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्री रामलीला महोत्सव का उद्घाटन

Spread the loveउसहैत क्षेत्र के ग्राम कटरा सहादतगंज में गतवर्ष के भाति आयोजित श्री रामलीला …

error: Content is protected !!