Breaking News

बिल्सी: शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में बाल दिवस पर बाल मेला आयोजित

Spread the love

बिल्सी। नगर के अटल चौक स्थित शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में बाल दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ बाल मेला आयोजित किया गया। मेले में बच्चों ने विभिन्न दुकानों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मेले का शुभारंभ प्रबंधक रजनीश शर्मा और प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

दुकानों का मूल्यांकन करने पर अर्चित यादव और लव चौहान ने प्रथम, ललिता और हिमांशी ने द्वितीय, जबकि कृष्णा और वरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताया और जीवन में ईमानदारी व परिश्रम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!