Breaking News

बिल्सी: कछला-शाहबाद हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर घायल

Spread the love

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित शेखूपुर चौराहा पर बृहस्पतिवार शाम एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को पुलिस ने तत्काल सीएचसी बिल्सी पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, अली मकबूल, निवासी मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज, बाइक से सामान लेने जा रहे थे, तभी बिसौली की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!